बिहार के सुपौल जिले से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बीरपुर ने सीमा चौकी पिपराही के पास तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, SSB जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 720 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई, जिसे सीमा पार से तस्करी कर भारत लाया जा रहा था। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा

रही एक लकड़ी की नाव भी मौके से बरामद की गई। कार्रवाई के बाद तस्कर मौके से फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में अवैध शराब और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

