Hazaribagh में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात नियमों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहन से माइक द्वारा रिकॉर्डेड संदेशों के जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक (CCR) के नेतृत्व में यातायात पुलिस और अन्य कर्मियों की टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों जैसे डिस्ट्रिक्ट मोड़,

पीटीसी चौक, मटवारी चौक, कोर्रा चौक, झंडा चौक और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रचार-प्रसार किया। इसके साथ ही नो-पार्किंग जोन में विशेष अभियान चलाया गया और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि शहर में जाम और दुर्घटनाओं को रोका जा सके

