ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने महिला तृणमूल विंग की अध्यक्ष सहित अन्य जिम्मेदारियों से भी दूरी बना ली है। यह फैसला उस समय सामने आया जब उन्हें पार्टी के संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से हटाया गया था। इसके

बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और टीएमसी के भीतर आंतरिक मतभेदों की चर्चा भी शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक काकोली घोष दस्तीदार की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

