केरल की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े CMRL केस में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन हुआ, जो अचानक हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर ईडी अधिकारियों पर हमला किया और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पत्थरबाजी और अंदर घुसने की कोशिश की भी खबरें सामने आई हैं। ईडी ने इस

मामले में FIR दर्ज कराने और कोर्ट का रुख करने की तैयारी शुरू कर दी है। जांच एजेंसी के अनुसार, CMRL कंपनी से जुड़े वित्तीय लेन-देन में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और फर्जी खर्चों का आरोप है, जिसमें करोड़ों रुपये के हेरफेर की बात सामने आई है। साथ ही वीणा विजयन से जुड़ी एक कंपनी को किए गए भुगतान की भी जांच की जा रही है। हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद ईडी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

