बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब युगांडा से आई 28 वर्षीय महिला यात्री को एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया। महिला में इबोला जैसे हल्के लक्षण दिखाई देने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे इंडिरानगर स्थित Epidemic Diseases Hospital में शिफ्ट कर दिया।
जानकारी के अनुसार, महिला हाल ही में इबोला प्रभावित क्षेत्र से यात्रा कर भारत पहुंची थी। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उसे शुरू में होटल में रखा गया था, लेकिन शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसके सैंपल लेकर पुणे स्थित National Institute of Virology भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और प्रोटोकॉल के तहत दोबारा टेस्ट भी किया जाएगा। एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है और रैपिड रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
WHO द्वारा हालिया इबोला स्थिति को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

