धनबाद में महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान |

धनबाद में महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान |

धनबाद में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान कचहरी रोड स्थित ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप परिसर में शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया। अभियान का आयोजन कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। वहीं कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया और इसे जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक मजबूत जनआंदोलन बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *