धनबाद के चौधरी स्वीट्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान |

धनबाद के चौधरी स्वीट्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान |

धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा के सामने बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मशहूर चौधरी स्वीट्स दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई और इलाके में घने धुएं का गुबार फैल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लगभग 5 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।

दुकान संचालक बबलू ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है, जबकि कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि तेल गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर लीकेज से आग भड़की हो सकती है। लोगों ने दुकान के बाहर अवैध रूप से लगाए गए बड़े चूल्हों पर भी सवाल उठाए हैं और प्रशासन से जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान के ऊपर एक बुजुर्ग दंपति भी रहते हैं, जिससे आग की गंभीरता और बढ़ सकती थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *