केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत बनी हुई है और मौजूदा वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। नई दिल्ली में सिडबी के 37वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने “फ्यूल, फर्टिलाइजर और फॉरेन करेंसी (3F)” पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती वैश्विक कीमतों और

अस्थिरता के बीच संतुलित आर्थिक नीति जरूरी है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि कुछ लोग देश में नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है। उन्होंने यह भी बताया कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती से सरकार को लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने MSME सेक्टर के लंबित भुगतान को लेकर सरकारी कंपनियों से समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की।

