पाकुड़ प्रखंड के नावादा पंचायत के सिसपोखर में आयोजित जनसभा को समाजसेवी व एन डी ए पूर्व प्रत्याशी अज़हर इस्लाम ने संबोधित किया।
जनसभा के दौरान क्षेत्र की माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं एवं सभी सम्मानित ग्रामीणों का जो अपार स्नेह, समर्थन और प्यार मिला, उसे देखकर अज़हर दिल से भावुक हो गया। उन्होंने कहा कि इतना अपनापन, विश्वास और सम्मान किसी भी जनसेवक के लिए सबसे बड़ी ताकत और जिम्मेदारी होती है।

जनसभा के बाद बहुत सारी गरीब और जरूरतमंद महिलाएँ अपनी समस्याएँ लेकर अज़हर से मिले। अज़हर ने उनकी समस्याओं को सुना और हर संभव समाधान एवं सहयोग करने का भरोसा दिलाया। जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी हुई। नावादा पंचायत के सभी बड़े बुजुर्गों, माताओं, बहनों, युवाओं एवं प्रत्येक ग्रामवासी को दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया हूँ कि आपने मुझे इतना प्यार, सम्मान और आशीर्वाद दिया। आपका यह विश्वास मेरे लिए किसी पद से बड़ा है और यही मुझे गरीब, लाचार और आम जनता के अधिकार के लिए और मजबूती से लड़ने की प्रेरणा देता है।

