Hazaribagh में संस्कार भारती जिला इकाई द्वारा आयोजित साधारण सभा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश रमन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सभा में संस्कार भारती ध्येय गीत, सरस्वती वंदना और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने राजस्थानी और हरियाणवी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन और

आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद, हृदयकांत पाठक और डॉ. नीलमणि मुखर्जी को संस्था का संरक्षक नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि राकेश रमन ने भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि कला को एआई के प्रभाव से बचाकर साधना और संस्कार के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है।

