हजारीबाग: छात्रावासों का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए त्वरित सुधार के निर्देश |

हजारीबाग: छात्रावासों का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए त्वरित सुधार के निर्देश |

हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन ने छात्रावास व्यवस्था को लेकर अहम कदम उठाया है।

आज हजारीबाग में उपायुक्त Hemant Sati ने तकिया मजार के समीप स्थित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां रह रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

छात्रों ने उपायुक्त के सामने मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं रखीं, जिस पर उन्होंने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत समाधान के निर्देश दिए। साथ ही कई विकास कार्यों को स्वीकृति भी प्रदान की गई।

अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में पुस्तकालय निर्माण, शौचालय एवं सेप्टिक टैंक, आरओ सिस्टम, साइकिल स्टैंड, हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइट, बिजली वायरिंग तथा सीसीटीवी लगाने जैसी कार्य कराए जाएंगे।

वहीं अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में 100 बेड वाले नए भवन का निर्माण, बोरिंग कार्य और सोलर सिस्टम की मरम्मत जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

उपायुक्त ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *