धनबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर जिले में दो दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में “फूड सेफ्टी ऑन व्हील” और मोबाइल टेस्टिंग वैन के जरिए स्ट्रीट फूड, मिठाई दुकानें, होटल और रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। अभियान की

शुरुआत सरायढेला मार्केट से हुई, जहां कई दुकानों से सैंपल लिए गए और रांची से आई मोबाइल लैब में मौके पर ही जांच की गई। जांच के दौरान कई जगह अनियमितताएं मिलने पर खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया और दुकानदारों को चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि पहली बार गलती पर चेतावनी दी जा रही है, लेकिन दोबारा गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और नियमित जांच की मांग की है।

