अपने ही घर में वृद्ध की गला कटी मिला लाश, हत्या या आत्महत्या मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस एंकर–: खबर कैमूर से है जहां ⁶अपने ही घर में संदिगत हालत में मिला एक वृद्ध का लाश,गर्दन पर गला रेतने का है निशान, परिजनों ने हत्या करने की जताई आशंका,सूचना पर पहुंचे भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश एवं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, हत्या या आत्महत्या मामले की जांच कर गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल, मामला भभुआ थाना क्षेत्र के सरेवा गांव का है। मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के सरेवा गांव निवासी भीखू खान

का 65 वर्षीय पुत्र नियाजुदीन खान बताया जाता,वहीं सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि रात को घर में ही सोये थे, वहीं जब सुबह लोग उनको खोजते हुए ऊपर गये तो,देखा कि मृतक जमीन पर गिरा हुआ है और गले पर गला काटने का निशान बना हुआ है, वहीं पास में छुरा गिरा हुआ है, जिसके बाद शोर गुल शुरू हो गया जहां स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जहां सूचना पाकर भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश एवं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पहुंचे,और कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं परिजनों ने आशंका जताया है कि वृद्ध की हत्या कर दिया गया है,अब हत्या है या आत्महत्या पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

