Exercise PRAGATI 2026 का पहला संस्करण उमरोई में पूरे उत्साह के साथ जारी है। 20 मई 2026 से शुरू हुए इस बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में 12 मित्र देशों के 400 से अधिक सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग को मजबूत करना है। पिछले तीन दिनों में सैनिकों ने अर्ध-पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में रॉक क्राफ्ट, एंबुश और काउंटर एंबुश ड्रिल,

स्लिथरिंग(Slithering), जंगल लेन शूटिंग और बस इंटरवेंशन जैसे अभ्यास किए। इसके साथ ही स्नाइपर और AK-203 फायरिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिससे सैनिकों की ऑपरेशनल क्षमता और पेशेवर समझ को बढ़ावा मिला। अभ्यास के दौरान खेल और अनौपचारिक गतिविधियों के जरिए सैन्य सहयोग और आपसी भाईचारे को भी मजबूत किया गया। विभिन्न देशों के सैनिकों ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

