गया जी में 64 करोड़ रुपये की लागत से बने केनी ब्रिज की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुल के पिलरों में दरारें, क्षतिग्रस्त हिस्से और बाहर निकली लोहे की सरियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की हालत लगातार खराब हो रही है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुल के कई हिस्सों में निर्माण

गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बाहर दिखाई दे रही लोहे की छड़ें और कमजोर पिलर अब लोगों के लिए डर का कारण बन गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पुल की तत्काल जांच और मरम्मत की मांग की है। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते मरम्मत और तकनीकी निरीक्षण नहीं हुआ तो भविष्य में बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

