Hazaribagh के वार्ड संख्या 3 स्थित अवधपुरी कॉलोनी में विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधायक निधि से निर्मित पीसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। लंबे समय से इलाके के लोग सड़क और जलनिकासी की समस्या से परेशान थे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि विकास का मतलब केवल बड़े

वादे नहीं, बल्कि जनता की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि का उपयोग जनता की प्राथमिकताओं के अनुसार किया जा रहा है और आगे भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम जारी रहेगा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद, पूर्व पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए जनहित के कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और आगे होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की।

