उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल छह लोग सवार थे और यह हादसा अचानक मोड़ पर नियंत्रण खोने की वजह से हुआ बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

