कतरास क्षेत्र में #भीषण गर्मी और #लगातार बिजली #संकट ने लोगों का सब्र तोड़ दिया है। बुधवार सुबह हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए, जब कतरास नदी किनारे मुख्य मार्ग पर स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया और जाम लगा दिया इस प्रदर्शन का नेतृत्व कमला कुमारी ने किया, जो बीच सड़क पर बैठकर धरने पर डट गईं। उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चार दिनों से इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है,

जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है तेज गर्मी में घरों के पंखे बंद हैं, पानी की समस्या बढ़ गई है और लोग लगातार परेशानी झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ा सूचना मिलने पर कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद जाम हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया। हालांकि लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा।

