वर्ष 2019 में हजारीबाग झील परिसर में सामूहिक रूप से एक पीपल का पौधा लगाया गया था। कुछ दिन पूर्व आए आंधी-तूफान में यह पेड़ गिर गया था, लेकिन आज स्वच्छता स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति के सहयोग एवं समाजसेवी भैया अभिमन्यु प्रसाद के अथक प्रयास से जेसीबी की मदद से पुनः उसे स्थापित किया गया। इस पुनीत कार्य में समाजसेवी भैया अभिमन्यु प्रसाद, अध्यक्ष

अरुण कुमार वर्मा, सचिव शैलेश चंद्रवंशी, देवेंद्र जैन, सुनील गुप्ता, जीतू यादव, राजकुमार रविदास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि स्मृतियों, संवेदनाओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आइए, हम सभी मिलकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करें।
