इस वक्त की बड़ी खबर फुटबॉल जगत से सामने आ रही है।फीफा ने आगामी World Cup 2026 के दौरान स्टेडियम में ईरान के पूर्व-क्रांतिकारी ‘शेर और सूर्य’ वाले झंडे को ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। फीफा का कहना है कि राजनीतिक, आपत्तिजनक और विवादित प्रतीकों को मैच के दौरान स्टेडियम में ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संगठन के मुताबिक यह फैसला उसकी आचार संहिता के तहत लिया गया है। वहीं फिलिस्तीनी ध्वज को अनुमति दिए जाने के बाद इस

फैसले को लेकर विवाद और बहस तेज हो गई है। वही कई ईरानी समूहों और समर्थकों ने फीफा के इस फैसले का विरोध किया है। समर्थकों का कहना है कि ‘शेर और सूर्य’ वाला झंडा उनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। वहीं फीफा की ओर से साफ किया गया है कि टूर्नामेंट के दौरान किसी भी राजनीतिक संदेश या विवादित प्रतीकों को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं होगी।

