JEE Advanced 2026 का आयोजन आज दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा का पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड लाना जरूरी है। इसके साथ ही पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे सरकारी फोटो पहचान पत्र भी

साथ रखने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी प्रतिबंधित वस्तु के लिए केंद्र पर स्टोरेज सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। ड्रेस कोड के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को हल्के कपड़े और चप्पल पहनने की सलाह दी गई है, जबकि महिला उम्मीदवारों को साधारण सैंडल और बिना मेहंदी के आने को कहा गया है। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी JEE Advanced Official Website पर विजिट कर सकते हैं।

