हजारीबाग में राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन |

हजारीबाग में राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन |

Hazaribagh में आयोजित एचडीसीए ऑल इंडिया फाइड रेटिंग क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज सभागार में हुआ। Hazaribagh District Chess Association के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 272 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अनुपोप बिस्वास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

अर्पण दास दूसरे और आईएम शुभायन कुंडू तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं के बीच कुल 4 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और मोमेंटो का वितरण किया गया। समापन समारोह में सांसद Manish Jaiswal, ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार और महापौर Arvind Kumar Rana मुख्य रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय आयोजन से हजारीबाग की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिल रही है। कार्यक्रम निदेशक करण जायसवाल ने कहा कि खिलाड़ियों और जिलेवासियों के सहयोग से प्रतियोगिता ऐतिहासिक रूप से सफल रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *