हजारीबाग में उपायुक्त Hemant Sati ने बाल सुधार गृह यानी संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बच्चों की देखरेख और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। डीसी ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बाल कैदियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और पढ़ाई पर ध्यान

देने के लिए प्रेरित किया। रसोईघर का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं पुस्तकालय का निरीक्षण कर बच्चों के लिए महापुरुषों की प्रेरणादायक कहानियों की किताबें उपलब्ध कराने को कहा। प्रशासन के अनुसार वर्तमान में संप्रेक्षण गृह में 68 बच्चे रह रहे हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और समुचित विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

