झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, पेट्रोल, डीजल, दूध एवं सीएनजी गैस की बढ़ती कीमतों तथा किल्लत के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष

श्रीकुमार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक, मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम, नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव, रामविलास महतो के अलावा एन एस यू आइ के कार्यकर्ता मौजूद थे।

