प्रधानमंत्री Narendra Modi का नीदरलैंड के द हेग पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक अंदाज में गर्मजोशी और उत्साह के साथ अभिनंदन किया गया। इस दौरान भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। यह प्रधानमंत्री मोदी की नीदरलैंड की दूसरी आधिकारिक यात्रा है। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी नीदरलैंड

के राजा King Willem-Alexander और प्रधानमंत्री Rob Jetten से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा को भारत और नीदरलैंड के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

