सीएसआईआर-सीआईएमएफआर में स्वच्छता पखवाड़ा–2026 का समापन समारोह संपन्न भारत सरकार द्वारा सीएसआईआर के निर्देशन में केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआईएमएफआर), धनबाद में स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के समापन समारोह का आयोजन आज संस्थान परिसर में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालयी छात्रों एवं उनके अभिभावक की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन एवं मंचासीन गणमान्य अतिथियों स्वागत,राष्ट्रगीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सीएसआईआर-सीआईएमएफआर के निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि

जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी , मुख्य वैज्ञानिक एवं समिति के अध्यक्ष ई. अमर नाथ ने बताया दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त श्री आशिष गंगवार, आईएएस ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। उन्होंने सीएसआईआर-सीआईएमएफआर द्वारा किए जा रहे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में प्रशासन नियंत्रक श्री एस. एस. मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

