सिलीगुड़ी में चलेगा बुलडोजर, अवैध निर्माणों पर प्रशासन सख्त |

सिलीगुड़ी में चलेगा बुलडोजर, अवैध निर्माणों पर प्रशासन सख्त |

Siliguri में अवैध कब्जों और अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। दार्जिलिंग से सांसद Raju Bista ने साफ संकेत दिए हैं कि शहर में जल्द बड़े स्तर पर बुलडोजर अभियान चलाया जाएगा। गुरुवार को सिलीगुड़ी महकमा शासक कार्यालय में हुई अहम प्रशासनिक बैठक में कानून-व्यवस्था, अवैध कब्जे, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बार-पब पर कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद राजू बिस्ता ने कहा कि शहर में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हुए हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए Uttar Pradesh से करीब दो दर्जन बुलडोजर मंगवाए जा रहे हैं। सांसद ने Siliguri Municipal Corporation पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नगर निगम अवैध निर्माण रोकने में पूरी तरह विफल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी जमीन, नदी किनारे और अन्य इलाकों में हुए अवैध कब्जों को जल्द हटाया जाएगा। राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को ‘योगी मॉडल’ से जोड़कर भी देखा जा रहा है, क्योंकि पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेताओं ने राज्य में इसी तरह की सख्त कार्रवाई लागू करने की बात कही थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *