रानीगंज के पीएम मालिया रोड इलाके में एक बंद पड़े पुश्तैनी मकान में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह मकान व्यवसायी सीताराम कटारुका का बताया जा रहा है, जो वर्षों पहले मुंबई शिफ्ट हो चुके हैं। स्थानीय लोगों को कई दिनों से घर के अंदर से आवाजें सुनाई दे रही थीं। शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान घर के अंदर सामान

बिखरा हुआ पाया। आशंका है कि चोर कई दिनों से मकान में रहकर धीरे-धीरे चोरी कर रहे थे और पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए। फिलहाल रानीगंज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

