देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से आम जनता के लिए महंगाई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें लागू होने के बाद अब मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG की कीमत 82 रुपये से बढ़कर 84 रुपये प्रति किलो हो गई है। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक बाजार में गैस की बढ़ती

कीमतों का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। महानगर गैस लिमिटेड यानी MGL के इस फैसले के बाद अन्य शहरों की गैस वितरण कंपनियां भी कीमतों की समीक्षा कर रही हैं। सीएनजी के दाम बढ़ने का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। खासतौर पर ऑटो और टैक्सी किराए में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी महंगी होने से आम आदमी की चिंता और बढ़ गई है।

