कैमूर में आंधी और आग ने भारी तबाही मचा दी। बीते दिन तेज आंधी के दौरान खेत में गेहूं के डंठल जलाने के लिए लगाई गई आग से निकली चिंगारी ने दो घरों को पूरी तरह राख में बदल दिया। यह घटना भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी गांव की बताई जा रही है, जहां तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते दो परिवारों के आशियाने जलकर खाक हो गए। इस हादसे में घर में रखे अनाज, कपड़े, टीवी, फ्रिज, जेवरात और नगदी समेत सबकुछ जल गया। यहां तक कि मवेशी, बत्तख और कबूतर भी आग की चपेट में आ गए, जिससे भारी नुकसान हुआ। पीड़ित परिवारों का

कहना है कि एनएच-19 भूमि मुआवजे के तहत मिला दो लाख रुपये भी आग में जल गया। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है और कहा है कि अब उनके पास न खाने को अनाज है और न ही बच्चों की पढ़ाई के लिए किताबें। Ranjani Devi, Arti Devi और अन्य पीड़ितों ने रोते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वहीं Shravan Patel ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। फिलहाल पूरा गांव सदमे में है और प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठा है।
