कैमूर जिले के मोहनिया पहुंचे शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश गुरुवार को मोहनिया पहुंचे, जहां उन्होंने मोहनिया डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की विधि-व्यवस्था एवं लंबित मामलों की जानकारी ली मीडिया से बातचीत के दौरान डीआईजी ने रामगढ़ थाना क्षेत्र में मिले चार सिरकटी शवों के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है उन्होंने यह अभी कहां की मै स्वयं घटना स्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे.डीआईजी ने कहा कि

मामले के शीघ्र उद्भेदन के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। डीआईजी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। डीआईजी के मोहनिया पहुंचने से पुलिस महकमे में हलचल तेज रही। निरीक्षण के दौरान कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

