विभावि के यूसेट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा की पहचान करवाई है। बीटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने टीसीएस और एक्सेंचर जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट पाया है। इसकी जानकारी देते हुए यूसेट के डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि टीसीएस के सिस्टम इंजीनियर ग्रेड सी 1 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की स्वाति प्रभा, फैज अर्फी, सुधांशु पुष्प, अभिषेक कुमार तथा इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के गौरव कुमार का चयन हुआ है। टीसीएस में ही असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर ट्रेनी ग्रेड वाई के पद पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की ईशा कांत का चयन हुआ है। बीटेक इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्र आयुष राज का चयन पैकेज्ड ऐप डेवलपमेंट एसोसिएट के पद पर एक्सेंचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है।

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र नवनीत सिंह का चयन वाटस्टूल बिजनेस में और कुमार पीयूष का चयन स्प्रिंट (SPRINT: A unit of Natural Elements) में हुआ है। निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर और यूसेट के शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यूसेट की प्रोफेसर इंचार्ज श्रीमती गीता सिन्हा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज श्रीमती अर्चना रीना धान, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्रा, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष श्री अवधेश कुमार ने विद्यार्थियों के चयन पर खुशी वयक्त की है। संस्थान के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों में विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष का माहौल है।

