एक अनोखा समर कैंप।

एक अनोखा समर कैंप।

जी हां पवित्रम मातृ शक्ति,धानबाद में आयोजित करने जा रही है संस्कार वाटिका। पवित्रम मातृशक्ति (पवित्रम सेवा परिवार का महिला आयाम ) – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष बच्चो को संस्कृति एवम संस्कारो से जोड़ने हेतु 2 दिवसीय समर केम्प का आयोजन – राजकमल शिशु विधा मंदिर ,धनबाद में 16 – 17 मई ,2026 को होने जा रहा है । बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से पवित्रम सेवा परिवार की महिला टीम द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन 16-17 मई को किया जाएगा। पवित्रम सेवा परिवार पिछले कई वर्षों से बच्चों को खेल-खेल में नैतिक शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का काम कर रहा है।

स्कूलों एवम कॉलेजों विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से पर्यावरण जागरुकता ,आरोग्य जागरूकता ,राष्ट्र भक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है । इस बार भी कैंप में बच्चों के लिए कहानी-कथन, योग, लोकगीत, चित्रकला ,अग्निहोत्र और समूह खेल जैसी गतिविधियां रखी गई हैं, ताकि वे मनोरंजन के साथ संस्कार भी सीख सकें। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष संजय भरतिया का कहना है क आज के दौर में बच्चों का मोबाइल और आधुनिकता की ओर झुकाव बढ़ रहा है। ऐसे में समर कैंप के जरिए उन्हें अपनी जड़ों, संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराना जरूरी है। कैंप में भाग लेने वाले बच्चों और अभिभावकों से पवित्रम सेवा परिवार ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। प्रस्तुत है पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *