झरिया समृद्धि शाखा ने राहगीरों और विद्यार्थियों के बीच बांटा रोज मिल्क शेक शरबत धनबाद के Jalaram Temple के सामने भीषण गर्मी और कड़कड़ाती धूप के बीच झरिया समृद्धि शाखा द्वारा राहगीरों और विद्यार्थियों के बीच रोज मिल्क शेक शरबत का वितरण किया गया।

7 मई 2026 को आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत पीकर गर्मी से राहत महसूस की। कार्यक्रम के दौरान लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में शाखा अध्यक्ष जया अग्रवाल, उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, सचिव निशा अग्रवाल, पायल मित्तल सहित समाज की अन्य महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी पायल मित्तल और वर्षा तुलस्यान द्वारा दी गई।

