रजरप्पा सीसीएल से डीजल चोरी की घटना कोई नई नही है पर इनदिनों डीजल चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं की पूरी सुनियोजित तरीके से सीसीएल से डीजल चोरी के घटना को अंजाम दे रहें है।पर शायद इन्हें ये नही पता की कानून के हाथों ज्यादा दिनों तक बच नही सकते।रजरप्पा सीसीएल के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार झा के शिकायत पर पुलिस ने कोईहारा गांव के एक मकान से

लगभग 600 से 700 लीटर डीजल के साथ दर्जन भर से ऊपर गैलन जप्त किया है।क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया की जिनके आवास से डीजल मिला है वो फरार है पुलिस मामले में अग्रतर कारवाई कर रही है।

