जिला मुख्यालय स्थित अनाज गोदाम से अनाज के हेराफेरी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता व आर टी आई एक्टिविस्ट सुरेश अग्रवाल ने अनाज के हेराफेरी का आरोप लगाया है। उक्त मामले में सुरेश अग्रवाल ने कहा कि 29 फरवरी को पाकुड़ प्रखंड परिसर में स्थित अनाज गोदाम से शहरकोल के डीलर गाइना हेंब्रम के नाम से अनाज को निर्गत किया गया। सुरेश अग्रवाल ने कहा कि उक्त अनाज को शहरकोल पहुंचाने के बजाय हतालन कर्ता जबीरुल इस्लाम के द्वारा रहसपुर पहुंचा दिया गया। इस मामले पर ए जी एम व एम ओ से संपर्क करने पर उन दोनों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया,

हालांकि एम ओ ने सिर्फ इतना कहा कि जांच चल रही है। इधर हतालन कर्ता जबीरुल इस्लाम ने कहा कि इस तरह के आरोप ग़लत है क्योंकि वे रहसपुर के लिए अधिकृत हतालन कर्ता है। इधर सुरेश अग्रवाल का कहना है कि किसी डीलर वाले परिवार के सदस्य को हतालन कर्ता नहीं बनाया जा सकता है, और ये नियम है। सुरेश का कहना है कि उक्त अनाज के हेराफेरी के मामले में हतालन कर्ता के परिवार में डीलर हैं। खैर मामले की जांच को लेकर सुरेश ने जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी एवं उपायुक्त को पत्र लिखा है।

