आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से बड़ी खबर… अग्निमित्रा पॉल ने शानदार जीत दर्ज की है। 15 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार तापस बनर्जी को करीब 40,000 वोटों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही अग्निमित्रा पॉल लगातार दूसरी बार आसनसोल दक्षिण से विधायक चुनी गई हैं। यह जीत बीजेपी के लिए

बेहद अहम मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब पूरे पश्चिम बंगाल में पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अग्निमित्रा पॉल का यह विजय अभियान उनके मजबूत जनसंपर्क और आक्रामक राजनीतिक शैली का नतीजा माना जा रहा है।

