भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस जवानों के लिए समाजसेवी तनवीर सिंह ने खास पहल करते हुए 200 पानी की बोतलों का वितरण किया। यह कार्यक्रम शहर के CCR कार्यालय परिसर में मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह और ट्रैफिक थाना प्रभारी अनूप कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी में ड्यूटी कर रहे जवानों के लिए यह राहतभरा कदम है और इससे उनका मनोबल भी बढ़ता है। समाजसेवी तनवीर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाती है, ऐसे में उन्हें सहयोग देना समाज का कर्तव्य है। भीषण गर्मी के बीच यह पहल न सिर्फ राहत देने वाली है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी दे रही है।

