झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर प्रभारी सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में प्रखंड के शहरकोल पंचायत भवन में विश्व मजदूर दिवस पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के सशक्तिकरण पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी जितेंद्र कुमार, श्रम अधीक्षक गिरीश चंद्र प्रसाद, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास, गंगाराम टुडू, मुखिया विकास गौड, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पीसीआई मो अनीश, इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मजदूर को अपने काम करने

एवं उचित मजदूरी प्राप्त करने का कानूनी अधिकार एवं प्रवधान है यदि किसी प्रकार के समस्या आती है तो उनकी शिकायत थाने या 112 कर सकते है। बाल विवाह, डायन प्रथा, सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू एवं अज़फर हुसैन विश्वास ने बताया कि मजदूर दिवस 1 मई को पूरे विश्व में मनाया जाता है। मजदूर के हित में कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। श्रम अधीक्षक गिरीश चंद्र प्रसाद ने मजदूर को मिलने वाले सरकारी योजनाओं जानकारी दी गई। डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर पीसीआई मो अनीश, पंचायत के मुखिया विकास गौड ने भी विश्व मजदूर दिवस मानने के उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चंदन रविदास, मोकमाउल शेख, नीरज राउत, अंजारुल शेख, मो हैदर अली, विकास कुमार गुप्ता, मो शहनवाज, चमेली मरांडी, मदन मरांडी, शर्मीला मुर्मू समेत कई संख्या में श्रमिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे

