झरिया के लक्ष्मणीया मोड़ में 76 लाख से बालिका विद्यालय भवन का शिलान्यास |

झरिया के लक्ष्मणीया मोड़ में 76 लाख से बालिका विद्यालय भवन का शिलान्यास |

धनबाद (झरिया), 30 अप्रैल 2026: झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल धनबाद द्वारा झरिया प्रखंड के लक्ष्मणीया मोड़ में (DMFT) फंड से लगभग 76 लाख रुपये की लागत से के.के.सी बालिका उच्च विद्यालय के निर्माण कार्य का आज विधिवत शिलान्यास किया गया। यह कार्यक्रम झरिया विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक रागिनी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में उनके कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “यह निर्माण कार्य न केवल छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रखेगा। शिक्षा ही समाज के समग्र विकास का आधार है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि डीएमएफटी फंड के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना को मजबूती मिल रही है। निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर छात्राओं को समर्पित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *