झामुमो जिला समिति की अति बैठक झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। बैठक में संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने की दिशा में चर्चा हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण और जनगणना जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महेशपुर विधायक ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में संगठन की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर पार्टी ढांचे को और सशक्त बनाने का निर्देश दिया, ताकि पार्टी हर स्तर पर प्रभावी भूमिका निभा सके। उन्होंने BLA-2 और बूथ समिति को और सक्रिय तथा धारदार बनाने पर बल दिया। लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से

जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में देश में प्रस्तावित जनगणना के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से भी जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। हेमलाल मुर्मू ने ने इस बात पर जोर दिया कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित समाज की सही गणना सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि उनके अधिकार सुरक्षित रह सकें। लिट्टीपाड़ा विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा इस प्रक्रिया की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर सकती है।

