आज मानस इंटरनेशनल स्कूल की दोनों शाखाओं—बाबूडीह ब्रांच एवं हाउसिंग कॉलोनी ब्रांच—में अर्थ डे बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, मॉडल प्रस्तुति तथा “सेव अर्थ” से संबंधित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया और लोगों को जागरूक किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर श्री राकेश कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।” विद्यालय की को फाउंडरश्रीमती सीमा सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रकृति की

रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है, और हमें इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।” प्राचार्या श्रीमती रेखा उपाध्याय ने अपने वक्तव्य में कहा कि “पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है, इसलिए इसकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जागरूक और सक्रिय रहना आवश्यक है।” उप प्राचार्या श्रीमती रीता ड्रोलिया ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन ला सकते हैं, इसलिए हर छात्र को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए।” अंत में, कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सभी मिलकर पृथ्वी को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

