जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा तेलोपाड़ा गांव के लोग अप्रैल माह से ही जल की समस्या से जूझने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीण पेयजल के लिए दो किलोमीटर पैदल चलकर झरना से पीने का पानी लाते हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजद के जिलाध्यक्ष को दिया था एवं जिलाध्यक्ष ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकारों को दी थी। सूचना मिलने पर राजद जिलाध्यक्ष ने खुद

जाकर ग्रामीणों की समस्या को देखा और उन्होंने इस समस्या के समाधान हेतु ग्रामीणों को जिले के वरीय पदाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। इस गांव में समुचित सड़क, शुद्ध पेयजल का अभाव, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का अभाव है। ग्रामीणों की माने तो सदियों से उक्त गांव विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ है। बताते चलें कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा से विधायक झामुमो के कद्दावर नेता माने जाते हैं।
