झारखंड के धनबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां DVC बोकारो थर्मल पावर प्लांट के पास एक मालगाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि कोयला उतारने के बाद मालगाड़ी अचानक आगे बढ़ने लगी और क्रॉसिंग गेट को तोड़ते हुए बाहर निकल गई। इसी दौरान वहां खड़ी एक महिंद्रा स्कॉर्पियो इसकी चपेट में आ गई। मालगाड़ी ने स्कॉर्पियो को जोरदार

टक्कर मार दी और उसे करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

