उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धीरेंद्र शास्त्री की बहुचर्चित हनुमंत कथा का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जयकारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। बमरौली एयरपोर्ट से अरैल तक उनके मार्ग में जगह-जगह भक्तों की भीड़ देखने को मिली। कथा शुरू होने से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री ने ज्ञानवापी परिसर को लेकर

बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “एक दिन वहां रुद्राभिषेक जरूर होगा,” जिसके बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस आयोजन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल, कथा के साथ-साथ दिया गया बयान आने वाले दिनों में और बड़ी बहस का मुद्दा बन सकता है।

