झारखंड की राजधानी रांची के लोक भवन में मंगलवार को एक अहम संवैधानिक समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। यह पद न्यायाधीश डीएन उपाध्याय के निधन के बाद से खाली था। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे और उन्होंने नवनियुक्त लोकायुक्त को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। अमिताभ कुमार गुप्ता का न्यायिक करियर काफी लंबा और अनुभवपूर्ण रहा

है। उन्होंने 1997 में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवा शुरू की और 2013 में झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने। 2021 में सेवानिवृत्ति के बाद अब उन्हें लोकायुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि हाल ही में उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को लोकायुक्त जैसे संवैधानिक पदों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद यह नियुक्ति की गई।

