उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी एवं मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना अंतर्गत पश्चिम बंगाल से आने जाने वाले वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के सभी धाराओं का अनुपालन कराने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया गया अभियान मे मुख्य रूप वाहनों के चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिक द्वारा वाहन परिचालन करना, वाहनों में अतिरिक्त रूप से लगाए गए लाइट की जांच की गई।

वाहनों के कागजातों के अभाव में एवं मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन के मामले में वाहनों से कुल अड़तीस हजार छः सौ पचास रुपए का जुर्माना वसूला गया। कार्यक्रम में गौरव कुमार थाना प्रभारी मुफ्फसिल, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अज़हद अंसारी, अमित कुमार एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे l

