झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 रविवार को जिले के 15 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा दो पालियों सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा की निष्पक्षता और कदाचार मुक्त संपन्नता हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नव पदास्थापित उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सभी केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू है, जबकि बाहर पुलिस बल और उड़नदस्ता टीम तैनात की गई है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से सहयोग की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

