दिनांक -17 अप्रैल 2026 को Bharatiya Janata Party की हजारीबाग जिला इकाई ने बिजली की लचर व्यवस्था, लगातार कटौती और पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद ने किया। इस प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में बरही विधायक और पूर्व मंत्री Manoj Kumar Yadav शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सेंट जेवियर स्कूल के सामने से पैदल मार्च निकालते हुए नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला, जो जुलूस पार्क स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए

विधायक मनोज यादव ने बढ़ी हुई बिजली दरों में कटौती, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति, पोस्टपेड मीटर की बिलिंग में सुधार और जर्जर तारों को बदलने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को सात सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर कई पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद ने दी।

