ग्राम सिन्दूर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के अवसर पर गुरुवार को भव्य भंडारा एवं माता जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। दिन में वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन और पुष्पांजलि के साथ श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर दीप एवं फूल अर्पित किए और पूजा-अर्चना की। वहीं रात्रि में आयोजित भव्य माता जागरण ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। जागरण में विश्वकर्मा म्यूजिकल एंड जागरण ग्रुप, हजारीबाग के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सोनू राणा ने किया। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायिका सुमन सोनकर, भजन गायक आनंद पांडे एवं गायिका अमृता सिंह सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर

श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। आयोजन समिति के अध्यक्ष बसंत मेहता ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। आयोजन समिति में शामिल प्रमुख सदस्य: अध्यक्ष बसंत मेहता, उपाध्यक्ष रामपाल मेहता, सचिव निर्मल मेहता, कोषाध्यक्ष राकेश प्रसाद उर्फ पप्पू, मुख्य संरक्षक वकील महतो, ब्रजकिशोर प्रसाद मेहता, दसो प्रसाद मेहता, सूरज प्रसाद, संरक्षक रामटहल मेहता, जागेश्वर मेहता, जयलाल मेहता, सुरेंद्र मेहता, अर्जुन मेहता, श्रीकांत कुमार, भोला मेहता, रामजी मेहता, नरेश मेहता, अशोक कुशवाहा, प्रकाश मेहता, राजेश कुमार, पिंटू यादव, संतोष सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया।

